गन्ना पर्ची कैलेंडर देखें :Ganna Parchi Calendar 2024-25

Join WhatsApp Group Join Now

Ganna Parchi : उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों का ख्याल रखती है और उन्हें हर तरह की सुविधा प्रदान करती है ताकि किसान अपनी आय में सुधार कर सकें। ऐसे में सरकार ने हाल ही में एक ऑनलाइन सेवा शुरू की है जिसके जरिए किसान गन्ना पर्ची से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि आप UP Ganna Parchi Calendar 2024-25.कैसे देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों को चीनी मिलों और भुगतान से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। इसके माध्यम से राज्य में रहने वाले 50 लाख से अधिक किसान आधिकारिक वेबसाइट (canup.in) के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन गन्ना भुगतान से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

UP Ganna Parchi Calendar के माध्यम से उपलब्ध सेवाएं

  1. सर्वे डेटा (2024-25)
  2. प्री कैलेंडर
  3. गन्ना कैलेंडर
  4. अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर
  5. स्टैंडिंग केन कैलेंडर
  6. सप्लाई टिकट
  7. गन्ना तौल
  8. गत वर्ष गन्ना तौल
  9. एस० एम० एस० लॉग
  10. गन्ना निवेश की उपलब्धता
  11. गन्ना मूल्य की जानकारी
  12. फॉर्म मशीनरी यन्त्रों की बुकिंग

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्ची कैलेंडर के लाभ 

प्रदेश के सभी किसान गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देख सकते हैं।

आवेदक को गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन देखने के लिए कैनअप पोर्टल शुरू किया गया है।

इस पोर्टल के माध्यम से आवेदक बिना किसी परेशानी के गन्ना भुगतान की सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा।

अब किसानों को गन्ना भुगतान की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इस सुविधा का लाभ प्रदेश के 50 लाख से अधिक किसान उठाएंगे।

गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए क्या आवश्यक है?

  • District
  • Factory
  • Village
  • Grower

गन्ना पर्ची कैलेंडर चेक करने के लिए पात्रता 

  • उत्तर प्रदेश के किसान गन्ना पर्ची कैलेंडर देख सकते हैं।
  • गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए आवेदक को आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  • गन्ना पर्ची कैलेंडर की जानकारी किसानों को केन यूपी पोर्टल और ई-गन्ना मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मिलेगी।
  • किसान पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

E-Ganna App Download गन्ना पर्ची कलेंडर देखें 

  • इस ऐप का लाभ उठाने और इसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ई-गन्ना ऐप का लिंक सर्च करें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके इंस्टॉल पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका ऐप चालू हो जाएगा।
  • इसके बाद ऐप में गन्ना समिति की जानकारी फीड करें।
  • आप इसे सीधे वेब पोर्टल caneup.in पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Ganna Parchi Calendar कैसे देखें ?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद “किसान भाई अपना डाटा देखने के लिए नीचे क्लिक करें” विकल्प दबाएं।

अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलेगा।

इस पेज में आपको कैप्चा कोड डालकर व्यू बटन पर क्लिक करना होगा।

अब UGC Codeडालकर व्यू बटन पर क्लिक करें।

अगर आपको यूजीसी कोड नहीं पता है तो जिला, फैक्ट्री, गांव, उत्पादक का नाम चुनें।

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, प्लाटवार गन्ना सर्वे आदि की जानकारी देख पाएंगे।

इस प्रक्रिया के बाद आपको “प्री कैलेंडर” बटन दबाना होगा।

इस बटन को दबाने के बाद आप गन्ना सर्वे/उत्पादन/सट्टा पर्ची और प्री कैलेंडर/कच्चा कैलेंडर का विवरण देख पाएंगे।

इस तरह आप गन्ना पर्ची कैलेंडर की सारी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे।

Join WhatsApp Group Join Now
join Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Join Group!