Sugarcane Crop 2024 गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीक अपनाकर किसान बढ़ाएं उत्पादन

Sugarcane Crop गन्ना शोध परिषद की ओर से एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

Join WhatsApp Group Join Now

अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना (गन्ना) के तहत अनुसूचित जाति उप योजना के अधीन कांट क्षेत्र के गांव कुर्रियाढोढो में गन्ना शोध परिषद की ओर से एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण हुआ। इसमें किसानों को खेती में नवीन तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने का सूत्र बताया गया।

प्रोग्राम लीडर एवं गन्ना शोध के प्रसार अधिकारी डाॅ. संजीव पाठक ने बताया कि किसानों को गन्ने की नवीनतम तकनीक की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीक को अपनाकर मृदा उर्वरता को बनाए रखते हुए कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें।

जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने गन्ना विकास विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। प्रगतिशील कृषक कौशल मिश्र ने अपने गन्ना खेती के अनुभव साझा किए और गन्ना खेती मॉडल के बारे में बताया। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रतिनिधि विनीत मिश्र ने आभार जताया। तकनीकी प्रशिक्षण में डॉ. अरविंद कुमार ने गन्ना की किस्मों के बारे में, डॉ. जीएन गुप्ता ने मृदा परीक्षण के बारे में, डाॅ. श्रीप्रकाश यादव ने गन्ना उत्पादन की उन्नत शस्य तकनीकी के बारे में जानकारी दी।

डाॅ. एके तिवारी ने गन्ने की बीमारियों के बारे में बताया। डाॅ. संजीव पाठक ने सिंगल बड एवं बड चिप विधि के बारे में जानकारी दी। एडीएम प्रशासन ने किसानों को गन्ने की लाल सड़न से बचाव के लिए ट्राइकोडडर्मा वितरित किया।

गन्ना बेच चुके किसानों को भी मिलेगा बढ़ा हुआ भुगतान

गन्ने की अगैती प्रजातियों के लिए गत वर्ष के 350 रुपये प्रति क्विंटल से मूल्य को बढ़ाकर 370 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया है। सामान्य गन्ने की प्रजाति का मूल्य 340 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इससे किसानों को राहत मिली है।

2023-2024 सत्र में शाहजहांपुर जिले में एक लाख 96 हजार गन्ना किसान पंजीकृत हैं। इस बार जिले में एक लाख 10 हजार हेक्टेयर में गन्ना का रकबा है। जबकि पिछले सत्र में एक लाख दो हजार हेक्टेयर रकबा में गन्ना का उत्पादन हुआ था। पिछले सत्र में तीन करोड़ 52 लाख क्विंटल की पेराई हुई थी। इसमें 35 लाख 63 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था। इस सत्र में अभी तक एक करोड़ 13 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है।

Sugarcane Crop
Sugarcane Crop

किसान चीनी मिलों को देंगे गन्ना

गन्ने की अगैती प्रजातियों के लिए गत वर्ष के 350 रुपये प्रति क्विंटल से मूल्य को बढ़ाकर 370 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया है। सामान्य गन्ने की प्रजाति का मूल्य 340 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इससे किसानों को राहत मिली है। गन्ना विभाग के अधिकारियों के मुताबिक समर्थन मूल्य बढ़ने से किसान गन्ना को कोल्हू पर नहीं देगा। किसान चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करेंगे। गन्ना विभाग के मुताबिक मूल्य बढ़ने से पिछले 10 वर्षों से अधिक चीनी का उत्पादन बढ़ने की संभावना है।

गन्ना किसानों ने क्या कहा

गांव भरई के किसान ओमकार ने कहा कि गन्ना मूल्य 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया गया है। यह किसानों के लिए अच्छा कदम उठाया गया है। सरकार को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए भी प्रयास करने चाहिए। नौगवां गोविंदपुर के जगपाल यादव ने कहा कि गन्ना मूल्य 20 रुपये क्विंटल बढ़ने से किसानों को राहत मिली है। इससे किसानों को फायदा होगा। सरकार को लागत के हिसाब से गन्ना मूल्य और बढ़ाना चाहिए।

सुरजुपुर निवासी कुलदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों के हित में सरकार सोच रही है, यह अच्छी बात हैं। किसान की अन्य समस्याओं की ओर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। गोविंदपुर के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की मेहनत और लागत की महंगाई के अनुसार गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। इससे किसानों की आय दोगुनी होने की बात सच हो सकेगी।

जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ने से गन्ना का डायवर्जन कोल्हू की ओर नहीं होगा। अधिक से अधिक किसान चीनी मिलों को गन्ना देगा। इससे उम्मीद है कि इस बार चीनी का उत्पादन अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक होगा।

 

ये भी जानिए

गन्ना पेड़ी प्रबंधन करना सीखें
गन्ने में अच्छे फुटाव के लिए किसान करें पेड़ी प्रबंधन
Join WhatsApp Group Join Now
join Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Join Group!